हजारीबाग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत ने जताया शोक
1 min read
ब्यूरोचीफ,रांचीःझारखंड के हजारीबाग जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है,इधर इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं।इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।घायल जल्द ठीक हो जाएं।वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि बस हादसे से मन व्यथित है।परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। बता दें की शनिवार 17 सितंबर को हजारीबाग-बगोदर एनएच-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटी गयी।बताया जा रहा है कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची आ रही थी इसी दौरान अचानक बस की पत्ती टूट गई जिससे बस अनियंत्रित हो गई।जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें,हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत वहीं 45 लोग घायल हो गए है।घायल सभी लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बस सवार 52 लोग राजधानी रांची में एक धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।