छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का अभिनंदन,कहा पार्टी को कितना भी परेशान किया जाये,हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे
1 min read

ब्यूरो,रांची:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि झारखंड में पहली बार जनजातीय महोत्सव आयोजित होना गौरव की बात है।आदिवासी वन संपदा और पर्यावरण के प्रहरी के रूप में जाने जाते हैं।कांग्रेस शुरू से आदिवासियों के उत्थान और उन्हें हक दिलाने के लिए प्रयासरत रही है। कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा वृद्धि हो रही है।इस पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी परेशान किया जाये,कांग्रेस जनता के मुद्दे को उठाती रहेगी।हम डरने और पीछे हटने वाले में नहीं हैं।अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खेती-किसानी के साथ ट्रांसपोर्टिंग भी महंगा हो गया है।सीएम ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षागांठ के मौके पर चल रही गौरव यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश की गौरव गाथा से अवगत कराया जा रहा है।समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता,जयमंगल सिंह,राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा,अमूल्य नीरज खलखो आदि सैकड़ों नेता मौजूद थे।मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज पूरे देश का रोल मॉडल बना है।आज हम एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि देश के विकास के मॉडल को सम्मानित कर रहे हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज पूरा देश छत्तीसगढ़ के विकास को देख रहा है,जहां किसान,नौजवान,महिलाएं, आर्थिक रूप पिछले सरकारी योजानाओं का लाभ उठा कर मजबूत हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रतिकूल मौसम में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है।ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत हर नगर एवं जिला संगठन को है।