नीतीश भाजपा ने बिहार को बनाया अपराध की यूनिवर्सिटी:डॉ अजय कुमार

•नीतीश भाजपा राज में महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध में हुई तिगुनी वृद्धि•
पटना(बिहार)महिलाओं,बच्चों और जघन्य अपराध में नीतीश भाजपा के शासन काल में तेजी से वृद्धि हो रही है।नीतीश भाजपा ने बिहार को अपराध की युनिवर्सिटी बना दिया है।बिहार में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग इन अपराधों में सबसे ज्यादा भयाक्रांत हैं,ये बातें राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हत्या, बलात्कार,गैंगरेप,गैंगवॉर,अपहरण अब बिहार में आम बात है।नीतीश भाजपा सरकार में अपराध 323 प्रतिशत तक बढ़ गया है।2005 में कुल अपराध 1,07,664 प्रतिवर्ष होते थे जो 2022 में 3,47,835 हो चुका है।बिहार में हर रोज 953 अपराध हो रहे हैं जिसमें 8 हत्याएं,33 अपहरण,136 जघन्य अपराध,55 महिला अपराध, 28 महिलाओं के अपहरण,दो से ज्यादा बलात्कार,17 बच्चों के अपहरण शामिल हैं।भाजपा नीतीश सरकार आने के बाद महिलाओं के अपहरण 1097 बढ़ गए हैं।हत्या के प्रयास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 262 प्रतिशत और जघन्य अपराध 206 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 के दौर में यह बेहद कम होता था लेकिन आज अपराधियों के सरकारी संरक्षण के कारण पुलिस प्रशासन को लेकर भय खत्म हो गया है।दलित और महादलित वर्ग पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए डॉ अजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश जहां भाजपा की ही सरकार है उसके बाद बिहार राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है।रचना पासवान, कोमल पासवान सहित कई महिलाओं पर हुए अपराध को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यह बिहार को स्वीकार्य नहीं है लेकिन बिहार में महिलाओं के सम्मान का गला घोंटा जा रहा है जो भाजपा और जदयू के शासन काल में बढ़ा है। 4000 से ज्यादा नाबालिग बच्चियों की शादी अगवा करके कर दी जाती है।हत्या के मामले में बिहार उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है।नीतीश भाजपा सरकार के 17 सालों के शासन में 53,150 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिए।हत्या के प्रयास के मामले में भी बिहार राष्ट्रीय स्तर पर 262 प्रतिशत।कुल 98,169 लोगों के साथ हत्या का प्रयास किया जा चुका है। 17 सालों के गुंडाराज में बाजार में 5,59,413 जघन्य अपराध घटित हुआ है। 1,17,947 महिला अपराध के प्रकरण न्यायालयों में लंबित हैं जो कि लंबित रहने का दर 98.2% है।नीतीश सरकार में 62,830 मासूम बच्चों के साथ अपराध घटित हुए हैं।भाजपा नीतीश के सरकार में 7,062 प्रतिशत मासूमों के साथ अपराध बढ़ गए हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश राज में दलितों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।भाजपा शासित राज्यों में दलितों अनुसूचित जाति जनजाति के।लोगों के साथ महिलाओं और बच्चों के साथ भी अपराध में बढ़ोतरी हुई है।राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर और बिहार विधानसभा चुनाव के मीडिया प्रभारी अभय दुबे ने संवाददाता सम्मेलन का संचालन किया और कहा कि बिहार कांग्रेस लगातार नीतीश भाजपा सरकार की चार्जशीट के माध्यम से हकीकत सामने लाने का काम करेगी।संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा,मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,मोतीलाल शर्मा,अजय चौधरी,जमाल अहमद भल्लू,कपिलदेव यादव,ऋतु चौधरी,टीना कर्मवीर,प्रकाश मीणा,प्रियंका गुप्ता,डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय,शिशिर कौंडिल्य,ज्ञान रंजन,संजीव कर्मवीर,संजय यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहें।