2025 में 225-फिर से नीतीश एनडीए का एक संकल्प और एक लक्ष्य:उमेश सिंह कुशवाहा
1 min read
मधेपुरा ब्यूरो।शनिवार को मधेपुरा जिला के बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया।जिसको संबोधित करते हुए बिहार जनता दल(यू)के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत एकता को कायम रखने एवं डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार जन सरोकार की भावना के अनुरूप प्रदेशवासियों की बेहतरी हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में हमारा बिहार सर्वांगीण विकास की ओर नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनहरा और स्वर्णिम हो इसके लिए हमें एनडीए को धरातल पर मजबूत बनाने का संकल्प लेना है।श्री कुशवाहा ने कहा कि विगत 19 वर्षों के अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया और विकास की लंबी लकीर खींची है।सड़क,बिजली,शिक्षा,स्वास्थ्य,नारी सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास सहित तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुए हैं।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में 225 फिर से नीतीश एनडीए गठबंधन का एक लक्ष्य,एक उद्देश्य और एक संकल्प है।श्री कुशवाहा ने कहा कि राजद की सरकार में जातीय नरसंहार,हत्या,लूट,अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था।परंतु हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद कानून का राज स्थापित कर जंगलराज से बिहारवासियों को मुक्ति दिलाया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास और सुशासन की नीति पर चलकर नए बिहार का निर्माण किया है।हमारे नेता की नीति और नियत का कोई मुकाबला नहीं है।