भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
1 min read
पटना(बिहार ब्यूरो)।भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी,सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी,परिवहन मंत्री शीला कुमारी,सांसद संजय कुमार झा,विधायक संजीव चौरसिया,विधान पार्षद संजय सिंह,राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.एस.सिद्धार्थ,मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि,आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े,जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह,वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।