एक्टर रजा मुराद,अली खान और शहजाद खान रांची पहुंचे


रांची ब्यूरो(झारखंड)।बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद, अली खान और मशहूर खलनायक अजीत के बेटे शहजाद खान रांची पहुंचे।यह तीनों एक शादी फंक्शन में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधे पतरातु रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गए।एक्टर राजा मुराद और शहजाद खान को रांची का मौसम बहुत ही अच्छा लगा और रांची को भी खूब पसंद किया।