झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जारी किया पार्टी को घोषणा पत्र,बिना ब्याज के किसानों को मिलेगा ऋण
1 min read
रांची ब्यूरो।झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घोषणा पत्र जारी किया।इस बार झामुमो ने अपने घोषणा पत्र का नाम अधिकार पत्र रखा है।इस बार झामुमो के घोषणा पत्र में कुल नौ बिषयों पर फोकस किया गया है।इसमें झारखंड एवं झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार, कृषि,किसान एवं खेतिहर मजदूर,शिक्षा एवं रोजगार, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य,खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा,उद्योग, शहर एवं पर्यटन,राज्य कर्मी एवं अनुबंध कर्मी और खेल-कूद शामिल हैं।कुल 22 पन्नों के इस अधिकार पत्र में किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने की बात कही गई है।इसके अलावा अधिकार पत्र में झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार के साथ कृषि किसान और खेतीहर मजदूर की भी बात की गई है।शिक्षा और रोजगार,महिलाओं के अधिकार,स्वास्थ्य,खाद्य और सामाजिक सुरक्षा, उद्योग शहर एवं पर्यटन, राज्यकर्मी व अनुबंध कर्मी के साथ खेलकूद को भी प्राथमिकता दी गई है। साथ ही घोषणा पत्र के कवर पेज में लिखा गया है कि एक ही नारा हेमंत सरकार दुबारा।