बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का निधन एक युग का अंत:सुमित कुमार सिंह, मंत्री
1 min read
पटना ब्यूरो।बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सिर्फ़ गायकी ही नहीं बल्कि अपने सौम्य व्यवहार,महिला सशक्तिकरण सहित अन्य कई गुणों से भरपूर शारदा सिन्हा जी का इस दुनिया से चले जाना अपूर्णीय क्षति है। छठ के पावन पर्व में इस तरह हमसबों को छोड़ के जाने से आहत हूं।भगवान श्री चरणों में स्थान दे।