Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

झामुमो,राजद और कांग्रेस विनाश के दूत,भ्रष्टाचार के फरिश्ते,जमशेदपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

1 min read

रांची ब्यूरो(झारखंड)।जमशेदपुर-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा,राजद और कांग्रेस का गठबंधन झारखंड के विकास के लिए नहीं है।ये विनाश के दूत हैं।भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं।यहां की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए प्रश्रय दिया है।राज्य के विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर यहां सरकार बनाएं।वे मंगलवार को जमशेदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।झामुमो,राजद और कांग्रेस पर हमले के बाद योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के संकल्प पत्र को दोहराया।उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना से हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। 21लाख लोगों को पक्का घर दिया जाएगा।बालू फ्री में दी जाएगी।ये सभी लाभ झारखंडवासियों को दिए जाएंगे,बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य विकसित भारत,विकसित झारखंड है।झारखंड की प्रबुद्ध जनता का यह अपार स्नेह बीजेपी की विकासपरक नीतियों पर भरोसे का जीवंत प्रमाण है।यहां हर बूथ पर कमल खिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद