जमुई जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ गांव स्वच्छ त्यौहार अभियान का संचालन
1 min read

जमुई कार्यालय।जमुई जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छ गांव स्वच्छ त्यौहार अभियान संचालित है।यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में चलाया जा रहा है।इसका उद्देश्य छठ पूजा के पावन अवसर पर,खासकर 2-8 नवंबर 2024 तक,स्वच्छता को बढ़ावा देना है,ताकि छठ घाटों एवं घाटों पर जाने वाले रास्तों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है।अभियान को सफल बनाने के लिए घाटों की सफाई,सार्वजनिक स्थलों की सफाई और राहगीरों व ग्रामीणों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।स्वच्छ गांव स्वच्छ त्यौहार अभियान के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिनांक 26.10.2024 के पत्रांक संख्या 303 द्वारा निर्देशित किया गया था।उल्लेखनीय है कि उक्त अभियान 12.11.2024 तक किया जाना है।अभियान के तहत किए गए प्रयासों से स्वच्छता में काफी सुधार हुआ है,जो जमुई जिला प्रशासन,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/स्वच्छ भारत मिशन की सराहनीय उपलब्धियों को दर्शाता है।