केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र,बोले-ये सरकार बदलने का नहीं,भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव
1 min read
रांची ब्यूरो(झारखंड)।बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो गया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के सभी आलाकमान ने इसे रविवार को रांची के रेडिशन ब्लू जारी से जारी किया हैं।पार्टी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है।इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है,बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि ये यहां की जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए। आपको घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।अमित शाह ने कहा कि बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं।भ्रष्टाचार से गरीबों के हक का धन अपने चेले-चपाटों में बांटने वाली सरकार की जगह गरीब का कल्याण करने वाली सरकार को झारखंड की जनता ढूंढ रही है, इसलिए भाजपा आज एक चुनावी संकल्प पत्र लेकर आई है।अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि आज आप जिस कांग्रेस और राजद की गोद में बैठ गये हैं,मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 2004-14 के बीच यूपीए सरकार के दौरान झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया दिया गया था,जबकि मोदी जी ने 2014-24 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया दिया है।उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दौरान झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 29 प्रतिशत की वृद्धि है और बलात्कार के मामलों में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।अमित शाह ने इस दौरान बंग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सरकार को जमकर घेरा।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने घुसपैठियों को पनाह दी है।घुसपैठियों में उनको अपना वोट बैंक दिखाई देता है।इस राज्य में घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की संख्या घट रही है,डेमोग्राफी बदल रही है और यहां की सरकार अपनी धुन में मस्त है।मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा सरकार आएगी,तो घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालेगी।असम में भाजपा सरकार आई और आज असम में घुसपैठ बंद हो गई है।हम रोटी,बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।गौरतलब है कि पार्टी ने पंचप्रण पहले ही जारी कर दिया है।इसमें सरकार बनते के साथ गोगो दीदी योजना और लक्ष्मी जोहार योजना शुरू करने की बात कही गयी है।इसके अलावे 5 लाख स्वरोजगार के अवसर देने के साथ ही 2.87 लाख खाली पदों के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरने की बात कही गयी है।साथ ही साथ घर निर्माण करने के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराने की बात है।