झारखंड:भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे रांची, मैन रोड रांची में जमाएंगे रंग


रांची ब्यूरो।यदि आप भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस हैं,उनका प्रोग्राम देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए।जी हां, राजधानी रांची में पवन सिंह पहुंच गए हैं और आज शाम को उनका कार्यक्रम होना है। हार्ट ऑफ सिटी अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड में पवन सिंह का कार्यक्रम होने वाला है।चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से उन्हें माता के जागरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।यहां वह मां भवानी के जागरण में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती देंगे।वहीं,अपने अंदाज में कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती देकर लोगों को झुमाएंगे।इससे पहले पवन सिंह के रांची पहुंचने पर उनका स्वागत चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष रमेश सिंह,सोशल वर्कर युवराज सिंह समेत अन्य ने किया।