झारखंड:भारत निर्वाचन आयोग की टीम का हुआ रांची आगमन

Oplus_0
रांची ब्यूरो(झारखंड)।भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा,वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास,प्रधान सचिव अरविंद आनंद बुधवार शाम रांची पहुंचे।इनके बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार,एसपीएनओ अमोल वी.होमकर,अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा कल पतरातू पर्यटन विहार स्थित सभागार में राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रय 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जायेगी।