जमशेदपुर:टाटा स्टील प्लांट में क्रेन से गिर कर एक कर्मचारी की मौत
1 min read

जमशेदपुर ब्यूरो(झारखंड)।लोहनगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट के अंदर क्रेन से गिर कर एक की मौत हो गई है।मृतक की पहचान नरेश प्रसाद(32 वर्ष)के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार नरेश कदमा ताना क्षेत्र में रहता है।फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।जानकारी के अनुसार नरेश टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में स्थाई कर्मचारी था।आज सुबह प्लांट में नरेश प्रसाद क्रेन ऑपरेटर था और क्रेन पर चढ़ था।इसी दौरान वह गिर गया,गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद सुरक्षा विभाग के द्वारा तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।सूचना मिलते ही मृतक के परिजन टीएमएच अस्पताल पहुंच चुके है।