रांची एसएसपी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में एएसआई को किया निलंबित
रांची ब्यूरो।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरार आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में एएसआई धीरज कुमार विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया है।बताया गया है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर डॉक्टर भारती सिन्हा के बैंक खाते से 27 लाख की अवैध निकासी हुई थी। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपित सुनील साहू को गिरफ्तार किया था लेकिन वो थाना से भाग गया था।सुनील साहू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने केस के आइओ धीरज कुमार विश्वकर्मा को पहले शोकोज किया।इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया।




