नालंदा पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ,कहा-सरकारी स्कूल के बच्चों के नाम काटने वाले अधिकारियों को आनी चाहिए शर्म


पटना(बिहार)।नालंदा खुला विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आफ एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंसेज का उद्घाटन किया गया।बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने इस कांफ्रेंस का उद्घाटन किया।इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी विद्यालयों में गायब रहने वाले बच्चों का नाम काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़े गर्व से बयान देते हैं कि सरकारी विद्यालय में बच्चों के गायब रहने पर उनका नाम काटा गया है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई बच्चों पर नहीं होनी चाहिए,इस प्रकार की कार्रवाई करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बच्चे किस स्थिति में स्कूल नहीं जा रहे हैं,शिक्षको को उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को जानने की जरूरत है।कॉन्फ्रेंस में देश दुनिया के नामचिन गणितज्ञ शामिल हो रहे है।आजादी के बाद यह पहला मौका है कि दुनिया के गणितज्ञों का महा समागम नालंदा में हो रहा है। उनके द्वारा गणित के नवीनतम पद्धतियों और प्रौद्योगिकी का उपयोग का नवीन लचीली प्रणाली विकसित करने के लिए गहन चिंतन मंथन किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुरुआत बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक गणितज्ञ शामिल हो रहे हैं।