अब चाईबासा जेल से पलामू जेल में शिफ्ट किया जाएगा कुख्यात अपराधी अमन साहू
1 min read

रांची(झारखंड)।अपराध संगठित गिरोहों के खिलाफ झारखंड पुलिस राज्यभर में अभियान चला रही है।इसी बीच खबर आई है कि गैंगस्टर अमन साहू को अब चाईबासा जेल से पलामू जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।ज्ञात हो, अपराध संगठित गिरोह के सदस्य राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कारोबारियों को निशाना बनाते हुए उन्हें धमकियां दे रहे है।इसी बीच अपनी कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई सफलताएं भी हासिल की है।बता दें,अमन साहू को 20 अगस्त को दुमका जेल से चाईबासा जेल में शिफ्ट किया गया था।अब उसे चाईबासा से पलामू जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।अमन साहू को हर 3 से 4 महीने में एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।●राज्य के कारोबारियों में दहशत का माहौल●आपको बता दें,राज्य के बड़े कारोबारियों को अपराध संगठित गिरोहों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है।जिससे उनके बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।अमन साहू के जेल में है लेकिन उसका गिरोह काफी सक्रिय है जो बाहर यानी राज्यभर में कारोबारियों को धमकियां मिल रहे है।राजधानी रांची के अलावे चतरा,लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कई जिलों में कारोबारियों को वसूली के लिए गिरोह के सदस्यों द्वारा धमकियां दी जा रही है।इस दौरान अगर वे इसका विरोध करते है या उनकी मांगों को नजरअंदाज करते है तो वे कारोबारियों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे है।●फर्जी तरीके से अमन साहू ने हासिल किए थे सिम कार्ड●राज्य में अपराध संगठित गिरोहों के खिलाफ नकेल कसने को लेकर डीजीपी ने आदेश दिए है।जिसके बाद सीआईडी और एटीएस की टीम संयुक्त रूप से अमन साहू गिरोहों पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी है।बता दें,अपराधी अमन साहू और उसके गिरोहों की गतिविधियों की समीक्षा करने पर पाया गया था कि अमन ने गिरिडीह निवासी एक व्यक्ति के पते पर फर्जी तरीक से सिम कार्ड हासिल किया था।जिसका दुमका जेल में प्रयोग किया जा रहा था।