मंद बुद्धि विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस हिरासत में
1 min read

जमुई।जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंबा गांव में एक मंद बुद्धि विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।बताया जाता हैं कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंबा गांव में एक मंद बुद्धि विवाहिता महिला के साथ गांव के एक विधुर व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।इस संबंध में पीड़िता द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में एक आवेदन दिया गया है।जिसके आलोक में चंद्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने तक्षण कारवाई करते हुए आरोपित नरेश यादव पिता-फौजदारी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।स्थानीय पुलिस उक्त मामले में गहन छानबीन में जुट गई है।थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा है कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही हैं।दोषी आरोपित को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।मंद बुद्धि की विवाहिता के साथ हुई इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।