Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

चुनावी लाभ के लिए महिला आरक्षण बिल को मोदी सरकार ने 9 वर्षों तक लटकाए रखा- उमेश सिंह कुशवाहा

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पटना ब्यूरो।बिहार जनता दल(यू)के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने नौ वर्षों तक महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी कई वर्षों से महिला आरक्षण की मांग करती आई है लेकिन लोकसभा चुनाव के ठिक 6 महीनें पहले यह बिल लाना मोदी सरकार की नीयत पर गम्भीर सवाल खड़े करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा को नौ सालो तक सत्ता की मलाई खाने के बाद महिला आरक्षण की याद आई है। अगर असल में मोदी सरकार महिलाओं की हिमायती होती तो महिला आरक्षण बिल लाने में इतना विलम्ब नहीं होता।साथ ही उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के सबसे बड़े नायक हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार हैं।जिन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक, राजनैतिक,शैक्षणिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने का काम किया।मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य था जिसने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50% आरक्षण का लाभ दिया।आज बड़ी संख्या में हमारी नारी शक्ति अपने समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है।साथ ही बिहार के अंदर सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया।शिक्षा के क्षेत्र में भी आज बिहार की बेटियां देशभर में अपनी काबिलियत को प्रदर्शित करने का काम किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में महिला सशक्तिकरण का लौ जलाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और आने वाली कई पीढ़ियों से इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद