नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
1 min read

नागौर 19 सितम्बर।थाना सदर पुलिस की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी मिश्री लाल जाट पुत्र मोटा राम(33)निवासी कुडछी थाना खींवसर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल जब्त किया है।एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को नाबालिक के पिता द्वारा आरोपी मिश्रीलाल के विरुद्ध थाना खींवसर पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मिश्री लाल उसके पड़ोसी के ट्यूबवेल पर काम करता था।इसका हमारे घर आना जाना था।आरोपी ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फोटो अपने मोबाइल में ले लिए।जब उसने अपनी बेटी की सगाई की तो आरोपी ने बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना मोबाइल में लिये अश्लील फोटो वायरल कर दिए।एसपी जोशी ने बताया कि प्रकरण का अनुसंधान एसएचओ सदर सुखराम को सौंपा गया।प्रकरण दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी मिश्री लाल फरार हो गया। आरोपी बार-बार अपना पता व मोबाइल नंबर बदल रहा था। गुप्त रूप से आसूचना संकलन कर मुलजिम के ठिकानों के बारे में पता लगाया गया। सोमवार को बाहरी राज्य से मजदूरी करके वापस गांव आने की सूचना पर एसएचओ मय टीम द्वारा आरोपी मिश्रीलाल को खींवसर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

