वृद्ध भानु मंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,सात गिरफ्तार
1 min read

रांची ब्यूरो।कुछ समय पहले खूंटी में हुए हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।घटना अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव की है जहां वृद्ध भानु मंडा की हत्या कर दी गई थी।अब इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात को गिरफ्तार किया है।ओझा-गुणी के उकसाने पर हुई हत्यामामला खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव की है,जहां वृद्ध भानु मंडा की हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों में सुखराम मुंडा,गुरुवा मुंडा,राम मुंडा,मदन मुंडा,रुशु मुंडा,बाले मुंडा और सामू मुंडा शामिल है।इस मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सात व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार राम मुंडा ओझा-गुणी का काम करता है।उसी ने बाकियों को इस हत्या के लिए उकसाया था।उसी के कहने पर सभी आरोपियों ने दाउली से मारकर वृद्ध की हत्या की थी।