रांची में सुअर चराने के दौरान हुआ विवाद,3 लोगों की हत्या


रांची ब्यूरो।झारखंड की राजधानी रांची में दिन दहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।जिला के 3 लोगों की हत्या ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला के झांझी रेलवे स्टेशन पास हुई है। बताया जा रहा है कि सूअर चराने के दौरान हुए विवाद में हत्या की ये घटना हुई है।इस घटना में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं।इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।●मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती●मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में ये हत्या हुई है।बताया जा रहा है कि जनेश्वर बेदिया के खेत में लगे फसल को उसके गोतिया के जानवर ने बर्बाद कर दिया था।जिस पर दोनों परिवार के बीच ये विवाद शुरु हुआ।जिसके बाद आपसी विवाद में तीन लोगों की लाठी,डंडा और दाऊली से मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया(42 वर्ष),सरिता देवी(39 वर्ष) और संजू देवी(25 वर्ष) शामिल है।पीड़ित परिवार की सदस्य के द्वारा जानकारी देने पर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या पुलिस बल तैनाती कर दी गई है।पुलिस ने सभी तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।