नए कानून मंत्री बने अर्जुन राम मेघवाल,किरेन संभालेंगे भू-विज्ञान मंत्रालय
1 min read

नई दिल्ली ब्यूरो।मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है।मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है। उनके जगह पर अब उस जिम्मेदारी का निर्वहन अर्जुन राम मेघवाल करेंगे।किरेन रिजिजू अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।इससे पहले भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह संभाल रहे थे।बता दें कि किरेन रिजिजू को जुलाई 2021को रविशंकर प्रसाद की जगह पर कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। उससे पहले किरेन रिजिजू 2019 से खेल मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। बता दें कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है।