बड़कागांव की तस्वीर बदल जाएगी,कोई भी गांव सड़क विहीन नहीं रहेगा:विधायक, अंबा प्रसाद
1 min read
रांची(झारखंड)।बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा की गई सार्थक पहल से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बड़कागांव में दो करोड़ रुपए की लागत से नापोखुर्द में शांति आश्रम स्कूल होते डोकाटांड़ मेन रोड से अपग्रेडेड स्कूल तक पथ निर्माण होना है।बुधवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा उक्त सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई,इस दौरान विधायक ने पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर शिलापट का अनावरण किया।वही ग्राम नापोखुर्द पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार तरीके से स्वागत किया।ढोल बाजे के साथ विधायक को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।जिसके बाद विधायक ने सड़क निर्माण की आधारशिला रखी।गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों ने इन सडकों में आवागमन से हो रहे समस्या से विधायक अंबा प्रसाद को अवगत कराया था।जिसके बाद से लगातार विधायक कई सड़कों के निर्माण को लेकर प्रयासरत थे।विधायक के प्रयास से एक बार फिर क्षेत्रवासियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आगामी वर्षों में बड़कागांव की तस्वीर बदल जाएगी,कोई भी गांव सड़क विहीन नहीं रहेगा।अंबा प्रसाद ने विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक दीक्षित श्रेया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम,मुखिया गणेश साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता,सुरेश महतो,शमशेर आलम,विजय साव,डपली साव,कैलाश साव,पंकज मेहता,दिनेश प्रसाद,उमेश साव, सोनू कुमार,त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता,दशरथ साव,सुखदेव प्रसाद गुप्ता,शंभू नाथ साव, मनोज साव,राजू साव समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।