प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संघटक बने प्रो.संजय कुमार
1 min read
पटना ब्यूरो।बिहार कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संघटक के पद पर प्रो.डॉ संजय कुमार का मनोनयन किया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय सेवादल के मुख्य संघटक लालजी देसाई ने प्रो.डॉ संजय कुमार के मनोनयन के सम्बंध में पत्र जारी किया। साथ ही निवर्तमान प्रदेश मुख्य संघटक मोहम्मद शोएब और अखिलेश कुमार विद्यार्थी की भूमिका की सराहना की।प्रो.डॉ संजय कुमार के मनोनयन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह,मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़,निर्मल वर्मा,ब्रजेश पांडेय,आनंद माधव,स्नेहाशीष बर्धन पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।