केंद्र सरकार ने बिहार को दी बड़ी सौगात:नंदकिशोर
1 min read
पटना।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है।केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज पंडुका पुल का शिलान्यास किया। इस पुल से बिहार और झारखंड की दूरी 200 किलोमीटर से सिमट कर मात्र दो किलोमीटर रह जायेगी।इस पुल के बन जाने से करीब 50 लाख की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। श्री यादव ने कहा कि सड़क और पुल सिर्फ आवागमन के माध्यम नहीं होते,बल्कि यह विकास के दर्पण होते हैं।आज विकास के दर्पण में देश के विकास का चेहरा दिख रहा है।केंद्र की योजनाओं से बनायी गयीं सड़कें और पुल देश की समृद्धि की कहानी कह रहे हैं।श्री यादव ने कहा कि दो लेन के इस पुल की लंबाई 2 किलोमीटर के लगभग होगी, जिसकी वर्तमान लागत 196.12 करोड़ रुपये है। आनेवाले दो सालों में इसके निर्माण कार्य पूरे हो जाने की उम्मीद है।इस पुल के बन जाने से बिहार और झारखंड के लोगों को काफी सहूलियत होगी।श्री यादव ने कहा कि बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।बिहार की समृद्धि और खुशहाली के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।