बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को दे भावपूर्ण सम्मान:डालसा- सचिव
1 min read

लोहरदगा।नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार आउटरीच से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसमें मुख्य कार्यक्रम पावर गंज स्थित गिरवर शिशु सदन लोहरदगा विद्यालय में आयोजित किया गया।जिसमें डालसा सचिव राजेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की बच्चे देश के भविष्य होते हैं।अतःबच्चों को निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।दुविधा की स्थिति में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उनका सबसे अच्छा गाइड हो सकती है।उन्होंने शिक्षकों से आवाह्न किया कि बच्चों के विषय को मनोरंजक ढंग से पढ़ाएं और बच्चों को भावपूर्ण सम्मान दें।ताकि उनमें आत्मविश्वास जागृत हो।कार्यक्रम के दौरान एक सौ से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वहीं कई जिज्ञासाओं एवं कानूनी प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।मौके पर प्रधानाध्यापिका जयमंती कुमारी,पीएलवी दिलीप कुमार साहू,गौतम लेनिन,रोहित कुमार,अनामिका भारती,सरस्वती सिंह,अर्पणा सिन्हा,उमा मिश्रा,कंचन मेहता,काजल साहू,सिद्दीका प्रवीण,संगीता वर्मा,डोरोथी खलखो,कविता शर्मा,सविता कुमारी,सुमन लकड़ा,आशा दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

