आस्था के महापर्व छठ को मेल-जोल और भाईचारा के साथ मिल कर मनाएं:डॉक्टर नीरज साह


ब्यूरो,पटना:मुंगेर प्रमंडल के ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेष सह वरिष्ठ बीजेपी लीडर डॉक्टर नीरज कुमार साह ने महापर्व छठ के मौके पर देश वासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉक्टर नीरज साह ने कहा कि ये त्योहार भारतीय संस्कृति का महा पर्व है।इस त्योहार मे पवित्रता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्रेम,सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग से लोग जातीय एवं धार्मिक बंधन को भूल कर छठ व्रतियों की सेवा करते है। ये त्योहार भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पावन व्रत त्योहार हैं। बताते चलें कि शनिवार को डॉक्टर नीरज कुमार साह ने परिवार जनों के साथ जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव में महापर्व छठ को लेकर छठ 250व्रतियों के बीच साड़ी,सूप,फल व पूजा सामग्री का वितरण किया।आपको बता दे कि डॉक्टर श्री साह समाजसेवा के लिए हमेशा से आगे रहे।निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले डॉक्टर नीरज कुमार साह निःसहाय,गरीब तबके और सर्वधर्म सम्प्रदाय आमजनों के बीच मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।