भागलपुर:मायागंज अस्पताल के समीप से युवक का शव बरामद,छानबीन में जुटी पुलिस
1 min read
ब्यूरो,भागलपुर।जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के सामने मैदान में शुक्रवार को एक युवक का गला कटा हुआ शव मिला है।
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस ने घटनास्थल से तीन शराब की बोतलें और ग्लब्स बरामद किया है।वहीं पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है।उल्लेखनीय है कि भागलपुर में लगातार हो रही हत्याओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है।काली पूजा विसर्जन को लेकर जहां पुलिस के अलर्ट होने की बात कही जा रही थी।वहीं 2दिनों में 2हत्याओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बीते गुरुवार को जोगसर थाना क्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय के सफाई कर्मी फुछो मंडल का शव मिला था।