अमित शाह के राजनीतिक अनुभव की बात करने वाले का नाम इतिहास के पन्नों में खो जायेगा:अश्विनी चौबे
1 min read
ब्यूरो,पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजनीतिक अनुभव पर किये गये प्रहार का जवाब केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने दिया है।अश्विनी चौबे ने आज पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार पर हमला किया।उन्होंने कहा जो लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजनीतिक अनुभव की बात करते हैं,उनका नाम इतिहास के पन्नों में खो जाएगा।अमित शाह वह लोहा है जो बड़े से बड़े चट्टानों को तोड़ने की ताकत रखता है।अगर नीतीश कुमार को इसके बारे में पता नहीं है तो जल्द इसका एहसास हो जायेगा।अश्विनी चौबे ने कहा आने वाली युवा पीढ़ी नीतीश कुमार के कर्मों को देख रही है,अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में ऐसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन करने वालों का नाम इतिहास से भी मिटा देगी।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब जेपी के अनुयायी नहीं रहे।जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहा है,वह जेपी का अनुयायी नहीं हो सकता है।