झाारखंड कैबिनेट की बैठक 29 को


रांची।झाारखंड कैबिनेट की बैठक 29 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से होने वाली इस बैठक में कई निर्णय लिए जाने हैं।दुर्गा पूजा सहित कई त्यौहार को को देखते हुए राज्य सरकार कई बड़े भी फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कैबिनेट में विकास योजनाएं भी स्वीकृत की जाएंगी। कैबिनेट की बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगें हैं।