शहीद जवान का पार्थिव शरीर वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचा पैतृक गांव,दी गई सलामी
1 min read
ब्यूरो,पटना:झारखंड में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान चितरंजन सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नालन्दा जिले के राजगीर के हॉकी मैदान पहुंचा।जहां भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर राजगीर स्थित हॉकी मैदान राजगीर में लैंड किया।इस बीच सीआरपीएफ कैम्प राजगीर के अधिकारियों व शहीद की पत्नी और जवानों ने शहीद चितरंजन को कंधा दिया। शहीद का शव उनके पैतृक गांव चकपर पूरे सम्मान के साथ लाया गया जहां शहीद को सलामी दी गयी।इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ नालन्दा के डीएम एसपी व अन्य अधिकारी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये।बता दें कि बीते 18 सितंबर को नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ 133 के जवान चितरंजन सिंह जो कि नालन्दा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के चकपर निवासी थे।वह नक्सली मुठभेड़ में जख्मी हो गये थे। जख्मी हालत में उनका इलाज रांची के मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा था।इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।इधर घटना के बाद गांव समेत पूरे राजगीर में मातम छा गया है।