बिहार : कार्तिक सिंह के इस्तीफा के बाद आलोक मेहता की सरकार ने बढ़ाई जिम्मेदारी
1 min read

ब्यूरो,पटना:बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए आलोक मेहता की जिम्मेदारी और बढ़ाई गई है।इस संबंध में बुधवार को पत्र भी जारी किया है।सरकार ने उन्हें भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनाया था।अब इस विभाग के साथ-साथ उन्हें एक और विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।आलोक मेहता के पास अब गन्ना उद्योग विभाग की भी जिम्मेदारी है। विधि विभाग से हटाकर कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया था।कानून मंत्रालय की जगह उन्हें गन्ना मंत्रालय दिया गया था।
बता दें कि वारंट विवाद के बाद 30अगस्त को कानून मंत्री कार्तिक सिंह का विभाग बदल दिया।उन्हें विधि विभाग से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग आवंटित किया गया। अपहरण के एक मामले में कथित संलिप्तता के बावजूद कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद काफी विवाद हुआ।इसके बाद बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल सचिवालय द्वारा 30अगस्त के एक आदेश के आलोक में नया विभाग आवंटित किया गया।बता दें कि कार्तिकेय सिंह ने 16अगस्त को नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में आरजेडी के कोटे से मंत्री के रूप में शपथ ली थी।उन्हें मंत्री भी बनाया गया तो कानून विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई।इसके बाद जब वारंट वाली बात सामने आई तो विवाद शुरू हो गया। बीजेपी ने 2014के अपहरण के एक मामले में कार्तिक के नामजद होने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की थी। कार्तिक सिंह पर लगे आरोपों के बारे में नीतीश कुमार से पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।