झारखंड : बीएयू में आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़ा का समापन,कुलपति ने मुख्यालय में झंडोतोलन किया,तीन संकायों में डीन ने झंडा फहराया
1 min read
रांची ब्यूरो।बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़ा बड़े धूम-धाम से संपन्न हुआ। सोमवार को कुलपति के नेतृत्व में विवि के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं स्व.कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। जवानों की सलामी ली।सभी उपस्थित लोगों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। संबोधन में आईसीएआर,नई दिल्ली से विश्वविद्यालय को अगले 5 वर्षो की मान्यता मिलने की खुशखबरी दी। उपलब्धियों की जानकारी देते हुए इस वर्ष आईसीएआर की राष्ट्रीय रैंकिंग में 10 पायदान तक सुधार की संभावना जताई।मौके पर कुलपति का स्वागत निदेशक प्रशासन डॉ सुशील प्रसाद ने किया। इससे पहले विवि के कृषि संकाय में डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल,वानिकी संकाय में डीन फॉरेस्ट्री डॉ एमएस मल्लिक,वेटनरी संकाय में डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद,फार्म में डायरेक्टर सीड एंड फार्म डॉ एस कर्माकार तथा संकायों के छात्रावासों में वार्डन ने झंडोत्तोलन किया।लगातार बारिश के बावजूद समारोह में भारी संख्या में विश्वविद्यालय परिवार लोगों ने भाग लिया। विशेषकर विवि के में भारी उत्साह देखा गया।