Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

मुंबई : दूरदर्शन के प्राइम टाइम शो ‘जय भारती’ में दिखेगा बिहार की बेटी अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल का टशन

1 min read
Spread the love

डेस्क,पटना/मुंबई:‘जय भारती’ की कहानी भारतीय सेना की गौरव गाथा और देश भक्ति को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।शो में जानी मानी टीवी अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ऋषिका ‘विद्या’ ,’लवपंती’, ‘जय संतोषी माँ’, ‘नयी सोच’ जैसी धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी हैं और इस शो से जुड़ कर भी वो काफी उत्साहित हैं। ऋषिका सिंह चंदेल बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं।ऋषिका को पहला ब्रेक ‘कलेक्टर बहू’ के रूप में दूरदर्शन पर मिला था। ऋषिका सिंह चंदेल ‘नयी सोच'(दूरदर्शन),’लवपंती ‘(एम एक्स प्लेयर),सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। वो एंड टीवी पर प्रसारित धारावाहिक जय संतोषी मां में ‘माता सीता’ के रूप में नजर आ चुकी हैं।बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋषिका ने कहा कि अगर मेहनत और लगन हो तो राहें खुलती ही हैं।एक छोटे शहर से एक बड़ा सपना लेकर आई ऋषिका आज एक मिसाल बन चुकी हैं, जल्द ही वो बड़े परदे पर भी नजर आयेंगी।15 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात्री 9.30 डीडी नेशनल (दूरदर्शन)पर प्रस्तुत किये जायेंगे।जय भारती शो के निर्माता और लेखक महेश पांडे हैं।जय भारती टीवी शो में मुख्य कलाकार मनमोहन तिवारी,वकार शेख,प्रियमदा, ऋतुपर्णा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद