बिहार : नीतीश ने दिया इस्तीफा,राज्यपाल को सौंपा 160 विधायकों का समर्थन पत्र


ब्यूरो,पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 160विधायकों के समर्थन पत्र की सूची भी राज्यपाल को सौंपी है और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वजहें है भाजपा से अलग होने का,पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों का मत है कि हमें भाजपा से अलग होना है।लंबी खींचतान के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से पुनःगठबंधन तोड़ते हुए एक बार फिर राजद के समर्थन से सरकार में आने का निर्णय लिया है।नीतीश के इस निर्णय के बाद बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पर हमलावर हो चुके हैं। गिरिराज सिंह,आर.के.सिंह और अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को पलटू राम की उपाधि दी है।