बिहार : मनेर में नाव में सिलेंडर बिस्फोट,चार की मौत,खाना बनाने के दौरान हादसा
1 min read
डेस्क,पटना:दानापुर के समीप मनेर में सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ है। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।मनेर में नाव पर लोग खाना बना रहे थे।इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि एक बड़ी नाव बालू लादकर जा रही थी।मजदूर गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे।इसी बीच नदी में नाव का डीजल इंजन खराब हो गया। इंजन बनाते समय डीजल का बूंद छींटककर खाना बनाते गैस सिलेंडर पर पड़ गया। देखते ही देखते गैस सिलेंडर में जोरों से आग पकड़ लिया। खाना बना रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते,तबतक आग की लपटें खूब तेज हो गई, और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।जिससे कि ये बड़ा हादसा हो गया।