बिहार : पटना साहिब में चौक शिकारपुर नाला पर चला ‘आप’ का सदस्यता अभियान
1 min read
पटना डेस्क:पटना सिटी के चौक शिकारपुर नाला पर विधानभा प्रभारी अभिषेक यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जन संवाद के माध्यम से चलाया गया।मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और जोनल प्रभारी मनोज कुमार मुख्य अतिथि थे।जन संवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है,बिहार में भी लोग दिल्ली और पंजाब जैसी मुफ्त बिजली,पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा देने वाली सरकार चाहते हैं।आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर बदलाव के लिए बिहार के हर जिले प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।पटना साहिब विधान सभा के हर चौक चौराहे पर भी आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
सदस्यता अभियान के दौरान आज चौक शिकारपुर पटना सिटी के दर्जनों लोगो ने आज आम आदमी पार्टी की निःशुल्क सदस्यता ग्रहण की। आज सदस्यता अभियान के जन संवाद को संबोधित करने वाले पार्टी नेताओं में साधु शरण चौधरी,धमेंद्र सिन्हा,प्रकाश सिन्हा,ममता कुमारी प्रमुख थे।