झारखंड : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की


ब्यूरो,रांची:ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर रांची के जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल रमेश बैस,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक राजेश कच्छप,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने पूजा अर्चना की और लाक्षाचर्णा कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान पूरा वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयकारे से गुंज उठा,धोती और गमछे के जरिये यह पूजा अर्चना की गयी।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की समृद्धि की कामना भगवान जगन्नाथ,भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा से की।इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।