अग्निपथ पर भारत बंद को आरजेडी और वामदल का समर्थन,कहा-छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार
1 min read
ब्यूरो,पटना:अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का लगातार विरोध किया जा रहा है।इस विरोध का सबसे अधिक नुकसान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता को उठाना पड़ रहा है।इसी बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा अब इसको लेकर यह एलान किया गया कि आगामी 18 जून भारत बंद का आह्वान किया गया है।अब इस बंद को राष्ट्रीय जनता दल के साथ वाम दलों ने अपना समर्थन दिया है। हालांकि,आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि इस बंद को महागठबंधन का सक्रिय नहीं बल्कि नैतिक समर्थन होगा।
छात्रों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का समर्थन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को वाम दलों के नेताओं के साथ साझा बयान जारी करते हुए यह ऐलान किया कि छात्रों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया जाएगा।जगदानंद सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।छात्रों के मन में शंका ही नहीं बल्कि भारी आक्रोश है।छात्रों के आक्रोश व्यक्त करने के तरीकों पर भले ही किसी को मतभेद हो सकता है लेकिन उनकी मांग पर किसी को मतभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती का जो पुराना नियम था उसी के तहत सेना में बहाली होनी चाहिए।उन्होंने भारत सरकार से इस नए अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।छात्रों के मन में शंका ही नहीं बल्कि भारी आक्रोश है।छात्रों के आक्रोश व्यक्त करने के तरीकों पर भले ही किसी को मतभेद हो सकता है।लेकिन उनकी मांग पर किसी को मतभेद नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती का जो पुराना नियम था उसी के तहत सेना में बहाली होनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से इस नए अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की।