Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

रिटायरमेंट के बाद भी ‘ऑन ड्यूटी’,जमुई प्रशासन का अनोखा कारनामा!

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जमुई ब्यूरो।होली का त्यौहार रंगों के साथ-साथ इस बार जमुई प्रशासन के लिए कुछ ज्यादा ही ‘उमंग’ लेकर आया है।होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में दंडाधिकारियों की तैनाती की गई,लेकिन इस लिस्ट ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

•​मामला क्या है?•

​प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रतिनियुक्ति तालिका के क्रम संख्या 8 पर एक ऐसे अधिकारी का नाम दर्ज है,जो अपनी सरकारी सेवा पूरी कर रिटायर हो चुके हैं।
​स्थान:आढ़ा(ई.अलीगंज प्रखंड)
​नाम: श्री श्रवण कुमार(प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी)
​ड्यूटी:होली के अवसर पर विधि व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना।

•​खबर के तीखे तीर•

​”जब जज्बा बड़ा हो,तो रिटायरमेंट क्या चीज है!”शायद जमुई जिला प्रशासन इसी मंत्र पर चल रहा है।विभाग को शायद यह लगता है कि पूर्व अधिकारियों का खौफ आज भी इतना है कि उनके नाम मात्र से ही उपद्रवी होली का हुड़दंग भूल जाएंगे।

•​हैरानी की बात•

सूची पर पुलिस अधीक्षक और जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।यानी पूरी फाइल कई हाथों से गुजरी,मुहरें लगीं,साइन हुए,लेकिन किसी को यह याद नहीं रहा कि जिस अधिकारी को ‘मोर्चे’ पर भेजा जा रहा है,वो अब सरकारी रिकॉर्ड्स में आराम फरमा रहे हैं।उनके स्थान पर फिलवक्त में प्रखंड पंचायती राज अधिकारी प्रभार में हैं।जिनके नाम का जिक्र जिला प्रशासन के पत्र में ज्ञापांक-13-4/25-292/गो. दिनांक 01/03/2026 में कही भी उल्लेखित नहीं हैं।

•​चर्चा का विषय•

​अब क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या प्रशासन के पास अधिकारियों की इतनी कमी है कि रिटायर हो चुके लोगों को वापस बुलाया जा रहा है,या फिर यह ‘कॉपी-पेस्ट’ वाली पुरानी आदत का नतीजा है?

​सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि— “साहब,इसे ही कहते हैं असली समर्पण,रिटायरमेंट के बाद भी प्रशासन का साथ नहीं छूटा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद