कुख्यात फरार अपराधी लंगड़ा गिरफ्तार


पटना।दानापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बालू के धंधे और रंगदारी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई नासरीगंज बिस्कूट फैक्टरी मोड़ के पास की। गिरफ्तार राजू यादव उर्फ लंगड़ा चकिया डोरीगंज थाना सारण का रहने वाला है।पटना के मनेर के गौरेयास्थान में रहता था।इस कार्रवाई की पुष्टि दानापुर एएसपी भानू प्रताप सिंह ने की।बताया कि गिरफ्तार राजू यादव पर 9 मामले दर्ज हैं।भोजपुर के कोइलवर थाना में तीन केस जिसमें रंगदारी,आर्म्स एक्ट और रंगदारी शामिल हैं।छपरा के डोरीगंज में 4 केस,पटना के बिहटा में दो केस में फरार था।भानू प्रताप सिंह,एएसपी दानापुर ने बताया कि नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लायी थी।पूछताछ में पता चला कि यह एक कुख्यात अपराधी है।जिसपर भोजपुर,छपरा और पटना में कुल 9 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार राजू यादव को बिहटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।पटना में बहन के यहां रहता था।पुलिस के अनुसार राजू यादव उर्फ लंगड़ा सारण आकर अपनी बहन मनेर थाना क्षेत्र के गौरैयास्थान के नागा टोला में रहता था।यहीं रहकर बालू का धंधा करता था।पूछताछ में उसने कई बात कबूली है।कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस इसे बड़ा सफलता मान रही है।