नालंदा में अज्ञात बदमाशों ने वरीय पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को मारी गोली,पटना रेफर
1 min read

बिहारशरीफ(नालंदा)।बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा को आज राजगीर से लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायल दीपक विश्वकर्मा को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।घटना कि सूचना मिलते ही पत्रकारों ने सदर अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल लिया। घटना के सूचना पर नालंदा के आरक्षी अधीक्षक अशोक मिश्रा भी पहुंचे तथा उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी लिया।घटना के समय उनकी पत्नी भी साथ में थी।घटना के बाद पत्रकारों में भय व्याप्त है।