छपरा में गायत्री महायज्ञ के दौरान भगदड़,दो महिलाओं की मौत कई घायल
1 min read

पटना(बिहार)।बिहार के छपरा में गायत्री महायज्ञ के दौरान भगदड़ मचने की खबर है।इस दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हुए है।बताया जाता है कि छपरा में आयोजित महायज्ञ का गेट खुलने के बाद लोग अंदर घुसने लगे,इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई।छपरा जिले के मस्ती चक में शुक्रवार को कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें दो महिलाओं की भीड़ में दबकर मौत हो गई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए है,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल,शुक्रवार सुबह जब यज्ञ के लिए आयोजन कर्ताओं ने स्थल का गेट खोला तो वहां पहले से ही बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी।गेट खुलते ही भीड़ अंदर दाखिल हुई।इसी दौरान दो महिलाएं नीचे गिर गई और भगदड़ मचने से दब गईं।इस दौरान यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की कलियां देवी (50 वर्ष)और पार्वती देवी (63)के रुप में हुई है।बता दें कि छपरा जिले के मस्ती चक में 251कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था।आज यज्ञ का समापन था।इस महायज्ञ में देश भर से श्रद्धालु और गायत्री परिवार से जुड़े लोग पहुंचे थे।गायत्री परिवार द्वारा इस महायज्ञ को लेकर काफी तैयारी की गई थी।बताया जाता है कि 25 हजार लोगों के रहने और उनके भोजन की व्यवस्था के साथ परिवहन और अन्य सुविधा भी मुहैया कराई गई थी।

