झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची पहुंची जापान की टीम


●27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट●6 देश की टीमें हो रही हैं शामिल●
रांची(झारखंड)।हॉकी में रुचि रखने वाले खेलप्रेमियों के लिए खुशखबरी है।देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है और इसकी मेजवानी झारखंड को मिला है।सभी मैच झारखंड की राजधानी रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे।मैच में एशिया की टॉप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान,चीन,कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं।प्रत्येक दिन 3 मुकाबले खेले जाने हैं।जिसका शुभारंभ 27 अक्टूबर को होगा और 5 नवम्बर तक चलेगा।मैच को लेकर जापान की महिला टीम आज(रविवार)रांची पहुंची। खिलाड़ियों का झारखंडी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उनका भव्य स्वागत किया गया।खिलाड़ियों को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट झारखण्ड हॉकी के पदाधिकारी और सिटी एसपी पहुंचे।आयोजित होने वाले इस चैंपियंस ट्रॉफी में पहले ही दिन 27अक्टूबर को भारत और थाईलैंड के बीच महामुकाबला होगा।वहीं, भारत की टीम आज(रविवार को)रात 8 बजकर 10 मिनट में पहुंचेगी और रांची थाईलैंड की टीम मंगलवार को रांची पहुंचेगी।●खेलप्रेमियों के लिए फ्री इंट्री●पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।जबकि भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8.30 बजे से थाइलैंड के साथ होगा। झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड ने खेलप्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की है।