3 माह की गर्भवती फैशन डिजाइनर की गोली मारकर हत्या,पति पर जान से मारने का आरोप
1 min read
पटना(बिहार)।बिहार के पूर्णिया में हत्या का मामला सामने आया है।एक फैशन डिजाइनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सौतारी चौक के पास की बतायी जा रही है।मृतका की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है,जो पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली थी।मृतका तीन माह की गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।मृतका के परिजनों ने अपने दामाद ललन यादव और देवर प्रदीप यादव पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि पिंकी अपने पति व दो बच्चों के साथ दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने मायके अररिया जिला के काली बाजार वार्ड नंबर 14 ऑटो से जा रही थी।इसी दौरान उसका पति और देवर ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और घटना को आपराधिक बताने का प्रयास किया गया है।●दामाद पर हत्या का आरोप●मृतका के पिता रामानंद यादव ने बताया कि पिंकी तीन माह की गर्भवती थी।इसके अलावा दो बच्चा भी हैं।फैशन डिजाइनर की काम करती थी।पति ललन की निगाह पिंकी की कमाई पर रहती थी,जिसका वह विरोध करती थी।इस बात को लेकर दोनों में बराबर विवाद चलता था।पिंकी ने अपने नाम अच्छी खासी जमीन खरीद रखी थी।इसी कारण उसका पति ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।सभी लोग अररिया जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया है।7 बजे दामाद फोन किया कि आ रहे हैं। 8 बजे फोन करता है कि गोली चली है।मेरे दामाद सहित अन्य लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी है। बेटी से जमीन हथियाना चाहता था।इसी को लेकर विवाद चल रहा था।”-रामानंद यादव,मृतका के पिता●पुलिस ने पति को किया गिरफ्तारः मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।