Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में रांची को मिला बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवार्ड

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रांची(झारखंड)।इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखण्ड की राजधानी रांची ने स्मार्ट सिटी में अपना परचम लहराया है।स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी,यातायात प्रबंधन,अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करने वाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड बुधवार 27 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया।राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे,राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त किया।●100 शहरों से विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए थे प्रस्ताव●यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड – 2022 के आधार पर तैयार है।इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गई थी।उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया।रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी,यातायात प्रबंधन,अर्बन मोबिलिटी,सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था।●मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव ने दी कर्मियों को बधाई●रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दिया है।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताया है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा।नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने भी रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद