रांची में बढ़ा मौसमी बीमारियों का प्रकोप,अस्पतालों में बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग
1 min read

रांची ब्यूरो।राज्य में बदलते मौसम के साथ ही बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही है।इन दिनों डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी से काफी लोग ग्रसित है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी के 15 जिलें डेंगू और 10 जिलें चिकनगुनिया से ग्रसित है।आपको बता दें,जमशेदपुर में 475 लोग डेंगू से पीड़ित है। बीते महीने यानी अगस्त में राजधानी में 26 डेंगू और 47 चिकनगुनिया मरीज मिले थे। रांची के बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल में 20 मरीज इलाजरत है।सरकारी जांच व्यवस्था के साथ ही निजी लैब में जांच के बाद डेंगू के मामले नजर आ रहे है।राज्य में बढ़ रही प्लेटलेट्स की मांग-डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामले की वजह से राज्य में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ते जा रहे है।प्रतिदिन रांची में तकरीबन 10 यूनिट प्लेटलेट्स की जरुरत बढ़ रही है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के अनुसार,जुलाई माह में जहां प्लेटलेट्स की जरुरत 96 यूनिट थी।लेकिन अगस्त से लेकर अब तक की बात करे तो 252 यूनिट हो गई है।दूसरी ओर बात करे मरीजों की तो रिम्स में हर दिन 10 डेंगू से पीड़ित मरीज ओपीडी में अपनी बेहतर इलाज के लिए पहुंच रहे है।जानें राज्य के सरकारी अस्पतालों की हाल-राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामले को मध्यनजर रखते हुए रांची के सभी सरकारी अस्पतालों में इसके लिये विशेष व्यवस्था के प्रबंध किये गए है।रिम्स में 50 बेड और सदर अस्पताल 36 बेड की व्यवस्था की गई है।इसके अलवा डेंगू से बचाव करने के लिए वेक्टर जनित रोग राज्य कार्यक्रम की तरफ से जिलों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।टीम घर जाकर मच्छरों के लार्वा भी नष्ट कर रही है।राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लार्वा नष्ट करने का यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।आइए जानते है डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण-सिरदर्द,मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द,ठंड लगने के साथ बुखार चढ़ना,जी मिचलाना,उल्टी आना,आंखों में दर्द,स्किन पर लाल चकत्ते होना,मुंह का स्वाद खराब लगना।ये सभी डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण है।