जिला युवा उत्सव इंडिया 2047 के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो,रांची द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव” पर मिनी चित्र-प्रदर्शनी
1 min read
रांची 06 मई को नेहरू युवा केंद्र राँची(युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार)द्वारा राँची जिला युवा उत्सव इंडिया का आयोजन राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक और शोध संस्थान मे किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ,विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के विधायक सी पी सिंह,कांके के विधायक समरी लाल व रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश यादव,सम्मानित अतिथि के रूप में स्वामी भावेशानन्द,केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शाहिद रहमान,प्रोफेसर कमल बोस,डॉ राघव ठाकुर,डॉ ब्रजेश कुमार,विवेकानंद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर बोलते हुए माननीय सांसद रांची श्री संजय सेठ ने कहा कि आज दुनिया का सबसे युवा देश भारत है।भारत की आबादी का 68%35 साल से कम के युवा हैं।साथ ही साथ-36% लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 28 वर्ष से कम है।आज पूरी दुनिया युवा भारत को बहुत आशा की दृष्टि से देख रही है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की आशाओं पर खरा उतर रहा है।दुनिया के लगभग 119 राष्ट्रों को कोरोना वैक्सीन हमने दिया।पहले हम हथियार खरीदते थे अब हम हथियार बेच रहे हैं।पहले हम गेहूं आया करते थे। अब हम गेहूं निर्यात करते हैं।रांची सांसद महोदय ने कहा कि युवा भारत के युवाओं की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
उन्हें अपना करियर बनाने के साथ-साथ देश का भी कैरियर बनाना है।देश का कैरियर अच्छा बनेगा तो युवाओं का करियर भी स्वत:अच्छा बन जाएगा,रामकृष्ण मिशन विवेकानंद युनिवर्सिटी परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव पर एक मीनी चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय सांसद रांची संजय सेठ जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी देश के भुले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का एक सशक्त प्रयास है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित कर देश की नौजवान पीढ़ी को आजादी के संघर्ष की गाथा से परिचित कराने का एक अभिनव प्रयास किया है।नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक एस पी सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान पांच तरह की प्रतियोगिताएं हुईं।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव पाल, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी,तृतीय स्थान मनीष कुमार महतो रहे।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मी कुमारी,द्वितीय स्थान रितिक कुमार,तृतीय स्थान अंजली मिश्रा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश वर्धन, द्वितीय स्थान जिकरा अमरीन,तृतीय स्थान रुपाली बोदरा रहे।लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निर्मला कॉलेज, द्वितीय स्थान डोरंडा कॉलेज, तृतीय स्थान मारवाडी कॉलेज रहे।कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतुल कुमार, द्वितीय स्थान श्वेता रानी, तृतीय स्थान सुजीता मुंडा रहे।