सीपीआई राज्य सचिव ने पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की


पटना ब्यूरो।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडेय ने समाजवादी नेता,बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक लोकप्रिय राजनेता थे।वे हमेशा गरीबों,शोषितों और पीड़ितों की लड़ाई लड़ते रहे।वे समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे,अंतिम समय तक समाजवादी रहे।उनके द्वारा मधुबनी जिले में किये गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं।उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है।